ईसा मसीह का उद्देश्य जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना: डॉ. नरुला
झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल का समापन धुर्वा में हुआ, जिसमें मसीही विश्वासी शामिल हुए। मुख्य वक्ता डॉ. युसूफ अंकुर नरुला ने राज्य की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की। उन्होंने सेवा कार्यों का महत्व बताया और युवाओं को बेहतर करियर चुनने के लिए प्रेरित किया। समारोह में कई धर्मगुरु और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

रांची, वरीय संवाददाता। धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित दो दिवसीय झारखंड रिवाइवल फेस्टिवल सह शांति महोत्सव का समापन गुरुवार को हुआ। बिशप्स काउंसिल और ऑल इंडिया क्रिश्चियन माइनॉरिटी फ्रंट (झारखंड प्रदेश) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव में बड़ी संख्या में मसीही विश्वासी शामिल हुए। मुख्य वक्ता पंजाब की अंकुर नरुला मिनिस्ट्री से आए प्रेरित डॉ. युसूफ अंकुर नरुला ने झारखंड की खुशहाली और विकास के लिए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ईश्वर के आशीष से झारखंड की अर्थव्यवस्था और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भविष्य में राज्य में खनिज संपदा और नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। डॉ. नरुला ने सेवा कार्यों पर जोर देते हुए कहा कि मसीही समाज आने वाले दिनों में चर्च और पास्टर्स के माध्यम से अस्पताल और स्कूलों के जरिए मानवता की सेवा को नया विस्तार देगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ईसा मसीह का उद्देश्य धर्म परिवर्तन नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। वे पृथ्वी पर नहीं, बल्कि स्वर्ग में अपना राज्य स्थापित करने के संदेश के साथ आए हैं।प्रार्थना सभा के दौरान देश की प्रगति और अखंडता के लिए भी सामूहिक प्रार्थना की गई। डॉ. नरुला ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे ईश्वर के दिखाए मार्ग पर चलकर बेहतर करियर चुनें और राष्ट्र व राज्य के नवनिर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दें।इस अवसर पर पंजाबी और हिन्दी मसीही भजनों की शानदार प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आयोजन में बिशप एमएम पांडा, बिशप अनिल रेवन, बिशप सुरेश सांगा, बिशप जयवंत तिर्की सहित कई धर्मगुरु और फ्रंट के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार नागवंशी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।अतिथियों का हुआ सम्मानआध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति की ओर से गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पूर्व उपमुख्यमंत्री स्टीफन मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, यशस्विनी सहाय, विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विजय कुजूर सहित कई अन्य विशिष्ट जन शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


