वतन वापसी: गल्फ देशों में फंसे झारखंड के लोग लौटे सुरक्षित, एयरपोर्ट पर मनाई होली

Mar 05, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने बताया कि दुबई और अन्य खाड़ी देशों में फंसे झारखंड के कई निवासी घर लौट आए हैं। रांची एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। यह राज्य और केंद्र सरकार के प्रयासों का परिणाम है। परिजनों ने खुशी मनाई और एक-दूसरे को अबीर लगाया।

वतन वापसी: गल्फ देशों में फंसे झारखंड के लोग लौटे सुरक्षित, एयरपोर्ट पर मनाई होली

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने बताया कि दुबई सहित खाड़ी (गल्फ) देशों में फंसे झारखंड के कई निवासी गुरुवार को सकुशल अपने घर लौट आए हैं। रांची एयरपोर्ट पर सेल सिटी निवासी अजय कुमार (प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार के छोटे भाई) सहित अन्य यात्रियों के पहुंचने पर परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। आलोक दूबे ने कहा कि यह राज्य और केंद्र सरकार के आपसी समन्वय व प्रयासों का सुखद परिणाम है कि विदेशों में फंसे लोग सुरक्षित वापस लौट पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस मामले में निरंतर सक्रिय रहे।

राज्य सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन के माध्यम से फंसे हुए लोगों से संपर्क साधा गया और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की गई।इस अवसर पर अभिषेक कुमार, मेहुल दूबे, डॉ. संध्या रानी सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। सुरक्षित वापसी की खुशी में परिजनों ने एयरपोर्ट पर ही एक-दूसरे को अबीर लगाकर समय से पूर्व होली मनाई। अपने प्रियजनों को लंबे समय बाद सामने देख कई परिजनों की आंखें भी नम हो गईं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।