झामुमो के 26 विधायक बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के बने प्रस्तावक
भाजपा के 17, कांग्रेस के 10, राजद के तीन विधायक भी बने प्रस्तावक, माले-जदयू-लोजपा-आजसू पार्टी के एक-एक विधायक बने प्रस्तावक

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो राज्यसभा की दो सीट के चुनाव के लिए झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा और एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी ने सोमवार को नामांकन कर दिया है। तीनों प्रत्याशियों ने दो-दो सेट में अपना पर्चा दाखिल किया है। झामुमो के 26 विधायक, भाजपा के 17, कांग्रेस के 10, राजद के तीन और भाकपा माले-जदयू-लोजपा-आजसू पार्टी के एक-एक विधायक प्रस्तावक बने हैं। झामुमो विधायक अपने प्रत्याशी के दोनों सेट में प्रस्तावक बने हैं, जबकि कांग्रेस विधायक अपने प्रत्याशी के एक सेट में प्रस्तावक बने हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के प्रस्तावक एनडीए विधायक मिलकर बने हैं。
झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम के नामांकन
झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया है। दोनों सेट में 10-10 झामुमो विधायक उनके प्रस्तावक बने हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के एक सेट में कांग्रेस के 10 विधायक और दूसरे सेट में झामुमो के छह, राजद के तीन और भाकपा माले के एक विधायक प्रस्तावक बने हैं। एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के सेट-एक में भाजपा के आठ और आजसू पार्टी-लोजपा के एक-एक विधायक प्रस्तावक बने हैं, जबकि सेट-दो में भाजपा के नौ और जदूय के एक विधायक प्रस्तावक बने हैं。
प्रत्याशियों के प्रस्तावक विवरण
झामुमो प्रत्याशी बैद्यनाथ राम के नामांकन पत्र के प्रस्तावक
सेट-1 : हेमंत सोरेन, स्टीफन मरांडी, मथुरा प्रसाद महतो, उदय शंकर सिंह, लुईस मरांडी, सविता महतो, समीर कुमार मोहंती, अनंत प्रताप देव, जीगा सुशारन होरो और संजीव सरदार
सेट-2 : बसंत सोरेन, हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, उमाकांत रजक, धनंजय सोरेन, योगेंद्र प्रसाद, मोहम्मद ताजुद्दीन, आलोक कुमार सोरेन, सुदीप गुड़िया और राम सूर्या मुंडा
कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के नामांकन पत्र के प्रस्तावक
सेट-1 : प्रदीप यादव, डॉ रामेश्वर उरांव, राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडेय सिंह, भूषण बाड़ा, नमन विक्सल कोंगाड़ी, सुरेश कुमार बैठा, शिल्पी नेहा तिर्की, राजेश कच्छप और कुमार जय मंगल
सेट-2 : कल्पना मुर्मू सोरेन, संजय प्रसाद यादव, सुरेश पासवान, मंगल कालिंदी, दीपक बिरुवा, निरल पूर्ति, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, नरेश प्रसाद सिंह और अरूप चटर्जी
निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नथवानी के नामांकन पत्र के प्रस्ताव
सेट-1 : बाबूलाल मरांडी, मनोज कुमार यादव, नवीन जायसवाल, सत्येंद्र नाथ तिवारी, नीरा यादव, जनार्दन पासवान, राज सिंह, निर्मल महतो, प्रकाश राम और चंदेश्वर प्रसाद सिंह
सेट-2 : चंपाई सोरेन, सरयू राय, अमित कुमार यादव, नागेंद्र महतो, कुशवाहा शशि भूषण मेहता, मंजू कुमारी, रागिनी सिंह, पूर्णिमा साहू, देवेंद्र कुंवर और आलोक कुमार चौरसिया
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


