सिविल सेवा के बैकलॉग 52 पदों पर होगी नियुक्ति

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा बैकलॉग के 52 पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। 45 पदों के लिए आवेदन 21 मार्च से 6 अप्रैल तक होंगे, और 7 पदों के लिए 23 मार्च से 9 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे। प्रारंभिक परीक्षा क्रमशः 10 और 17 मई को होगी।

सिविल सेवा के बैकलॉग 52 पदों पर होगी नियुक्ति

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा के बैकलॉग के 52 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन जारी कर दिया है। सिविल सेवा (बैकलॉग) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के 45 और सिविल सेवा (बैकलॉग) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 के लिए सात पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया है। 45 पदों के लिए 21 मार्च से छह अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन लिये जाएंगे। आठ अप्रैल तक शुल्क जमा किये जा सकेंगे और 10 मई को इसकी प्रारंभिक परीक्षा होगी। वहीं, सात पदों के लिए 23 मार्च से नौ अप्रैल तक आवेदन लिये जाएंगे। 11 अप्रैल तक शुल्क जमा हो सकेंगे और 17 मई को प्रारंभिक परीक्षा होगी।

45 पदों में उपसहार्ता के 36, सहायक निबंधक के दो और झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी टू के सात पदों पर नियुक्ति होनी है। वहीं, सात पदों में राज्य कर पदाधिकारी की नियुक्ति होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।