जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा कल, रांची में 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 रविवार को दो पालियों में होगी।

जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा कल, रांची में 96 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की झारखंड संयुक्त सिविल सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 रविवार को दो पालियों में होगी। परीक्षा रांची जिले सहित विभिन्न केंद्रों पर होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय ब्लॉक-बी सभागार में बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों का निरीक्षण कर आवश्यक कमियां तत्काल दूर करने को कहा गया।परीक्षा

केंद्रों के आसपास 100 से 200 मीटर तक निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया जाएगा। इस दायरे में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किसी भी प्रकार की नकल सामग्री ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, फ्लाइंग स्क्वॉड, स्टैटिक ड्यूटी तथा वाहन जांच की विशेष व्यवस्था रहेगी।अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र के साथ मूल पहचान पत्र लाने तथा सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। किसी भी शिकायत या अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।रांची जिले में परीक्षा के लिए 96 उपकेंद्ररांची जिले में परीक्षा के लिए 96 उपकेंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर पर्याप्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश एवं विद्युत सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। रांची जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें और किसी भी समस्या की स्थिति में निकटतम पुलिस अधिकारी या कंट्रोल रूम से संपर्क करें।बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, नगर पुलिस अधीक्षक पारस राणा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, आयोग के प्रतिनिधि तथा सभी केंद्र अधीक्षक व संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।