झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन की हुई बैठक, कई मुद्दों पर चर्चा
झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन की बैठक कुसई कॉलोनी में हुई, जहां बिजली कर्मियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। सीएमडी श्रीनिवासन ने तकनीकी कर्मियों के साथ संवाद स्थापित करने पर धन्यवाद दिया। बैठक में आठ प्रमुख मांगों पर बातचीत करने का निर्णय लिया गया, जिसमें डेजिग्रेशन मैपिंग और ऊर्जा भत्ता शामिल हैं।

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड पावर वर्कर्स यूनियन केंद्रीय समिति की बैठक रविवार को कुसई कॉलोनी डोरंडा में हुई। इस दौरान बिजली कर्मियों की मांग और समस्याओं पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम सीएमडी श्रीनिवासन द्वारा प्रत्येक सप्ताह बुधवार को सबसे नीचे स्तर के तकनीकी कर्मियों से संवाद स्थापित करने पर सहमति को लेकर धन्यवाद दिया गया। बैठक में तकनीकी कर्मियों को डेजिग्रेशन मैपिंग लागू करने, छह फीसद ऊर्जा भत्ता देने, स्थानीय स्तर पर जल्द से जल्द प्रोन्नति देने सहित आठ सूत्री प्रमुख मांगों पर संवाद स्थापित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता आशीष कुमार ने की। जबकि, संचालन वरुण कुमार ने की।
मौके पर नितीश तिवारी, उत्तम पासवान, संजय डे, मनोज पटेल, फनिंद्र कुमार राणा, मनोज शर्मा, राकेश रजक, सुशील तुरी, मुख्तार, विमल सहित कई मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


