जेबीवीएनएल के आईटी महाप्रबंधक का वेतन रोका
Mar 06, 2026 09:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने अनुशासनहीनता के मामले में आईटी महाप्रबंधक धनंजय कुमार का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। उन्हें बिना अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित पाया गया था। इस कार्रवाई को गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक कदम उठाए गए हैं।

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए निगम मुख्यालय के आईटी महाप्रबंधक धनंजय कुमार के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इस बाबत जीएम(एचआर) समीर मुंडू द्वारा जारी आदेश के अनुसार धनंजय कुमार पांच मार्च 2026 को बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के कार्यालय से अनुपस्थित पाए गए। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। जेबीवीएनएल के एमडी के श्रीनिवासन की मंजूरी के बाद धनंजय कुमार का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


