Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Political Leader Kidnapped and Rescued in 90 Minutes
सरायकेला खरसांवा के झामुमो जिला सचिव का अपहरण, सोनाहातू से बरामद

सरायकेला खरसांवा के झामुमो जिला सचिव का अपहरण, सोनाहातू से बरामद

संक्षेप:

झामुमो के जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू का अपहरण चांडिल गोलचक्कर से किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र डेढ़ घंटे में उन्हें सोनाहातू के कांची नदी पुल से सुरक्षित बरामद किया। अपहरणकर्ताओं ने उन्हें आंख में पट्टी बांधकर छोड़ दिया था। पुलिस ने इस घटना के बाद राहत की सांस ली।

Jan 09, 2026 07:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

सोनाहातू, प्रतिनिधि। सरायकेला खरसांवा जिले के झामुमो जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू का चांडिल गोलचक्कर से गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे कार से अपहरण कर लिया गया। अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस महकमा में खलबली मच गई। एसपी मुकेश लुणायत के निर्देश पर गठित टीम ने सोनाहातू पुलिस के सहयोग से मात्र डेढ़ घंटे में सोनाहातू के कांची नदी पुल से बरामद कर लिया। सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप देर रात झामुमो नेता को ईचागढ़ थाना पुलिस को सौंप दिया। बैद्यनाथ गुरुवार की शाम पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा से श्राद्ध भोज में शामिल होकर कार से अपने घर चांडिल थाना क्षेत्र के रुचाप स्थित वनडीह गांव लौट रहे थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वह रात में चांडिल गोलचक्कर पहुंचे, वहां कार में सवार पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उतर गए। बैद्यनाथ की कार जैसे चांडिल की ओर बढ़ी कि चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। कार रुकते ही अपहरणकर्ता उनकी कार में सवार होकर बैद्यनाथ को रांगामाटी के रास्ते सोनाहातू थाना की और लेकर निकल गए। इधर, झामुमो जिला सचिव के अपहरण की खबर मिलते ही सोनाहातू पुलिस हरकत में आ गई। सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप को भी अपहरण की सूचना दी गई सोनाहातू पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को चारों ओर से घेरकर जाड़ेया मोड़ के सामने एक ट्रेलर को बीच सड़क पर लगाकर चेकिंग शुरू की। हालांकि अपहरणकर्ताओं को पकड़े जाने की भनक लगते ही उन्होंने जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू की आंख में पट्टी बांधकर कांची नदी पुल पर छोड़ दिया। सोनाहातू थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप झामुमो के जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू को कांची नदी पुल से सुरक्षित बरामद किया। इसके बाद सरायकेला पुलिस ने राहत की सांस ली।