पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे हुए सम्मानित
पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे हुए सम्मानित उत्कृष्ट कार्य के लिए पिठोरिया थाना प्रभारी

कांके, प्रतिनिधि। पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को उनके उत्कृष्ट और कुशल कार्य निष्पादन के लिए झारखंड पुलिस ने विशेष रूप से सम्मानित किया। एक सादे समारोह में अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे को यह सम्मान पिठोरिया क्षेत्र में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधियों के खिलाफ लगातार त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने और आम लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करने के लिए दिया गया। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के प्रयासों को सराहा गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने कहा कि ऐसे अधिकारियों की सक्रियता और समर्पण से न केवल पुलिस विभाग की छवि लोगों के बीच बेहतर होती है, बल्कि अपराधियों में भी कानून का भय बना रहता है। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी ऐसे अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सम्मान प्राप्त करने के बाद थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें अपने कर्तव्यों का और अधिक निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी कार्यदल को दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


