Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Pharmacy Students Demand Removal of Council President Bimlesh Kumar Dubey

फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष को हटाने की मांग
संक्षेप:
झारखंड फार्मेसी छात्र संघ ने बिमलेश कुमार दुबे को फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। संघ ने आरोप लगाया है कि दुबे के पास फार्मेसी की डिग्री नहीं है और उनका फार्मेसी से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और सचिव को पत्र लिखकर योग्य व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने की मांग की है।
Dec 04, 2025 08:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
रांची। झारखंड फार्मेसी छात्र संघ ने बिमलेश कुमार दुबे को फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की है। संघ ने कहा कि बिमलेश कुमार दुबे के पास फार्मेसी की डिग्री नहीं है। साथ ही फार्मेसी से कोई संबंध नहीं होने का आरोप भी लगाया है। अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर संघ ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया को पत्र लिखा है। उन्होंने किसी योग्यताधारी को ही अध्यक्ष या उपाध्यक्ष बनाने की मांग की है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




