Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand News Tributes Paid to Former CM Shibu Soren by Newspaper Vendors Association
 झारखंड समाचार पत्र विक्रेता संघ ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड समाचार पत्र विक्रेता संघ ने दी श्रद्धांजलि

संक्षेप: झारखंड समाचार पत्र विक्रेता संघ के पदधारियों ने पूर्व सीएम शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने जरूरतमंदों की सेवा की। संघ के सदस्यों ने उनके निधन को झारखंड...

Tue, 5 Aug 2025 09:54 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड समाचार पत्र विक्रेता संघ के पदधारियों ने मंगलवार को दिशोम गुरु, पूर्व सीएम शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर पर मोरहाबादी स्थित आवास पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संगठन के अध्यक्ष गंगा प्रसाद राय, महासचिव अनिल कुमार साहू, उपाध्यक्ष अहमद अंसारी, संगठन मंत्री निलेश कुमार एवं कोषाध्यक्ष गोरखनाथ सिंह शामिल थे। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने जीवन काल में जरूरतमंदों की सेवा एवं सहयोग किया। लालपुर समाचार पत्र विक्रेता संघ ने पूर्व सीएम शिबू सोरेन के निधन पर शोक प्रकट किया। संगठन के गोपाल साव ने कहा कि उनका निधन झारखंड प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है और इसकी भरपाई संभव नहीं है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

संघ के कोषाध्यक्ष अनुज साहू ने कहा कि उनका जीवन संघर्ष, बलिदान और आदिवासी अस्मिता व झारखंड राज्य निर्माण की आकांक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक रहा। उनकी विरासत सदैव हमें प्रेरणा देती रहेगी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में संगठन के सचिव जयनाथ नायक, सह सचिव राजेश रजक, कोषाध्यक्ष अनुज साहू, लक्ष्मण साहू, शिव पति, बजरंगी, अमित कुमार, निर्मल, उपेंद्र शुक्ला, रामप्रवेश, तिलक महतो, दीनानाथ प्रसाद समेत अन्य शामिल थे।