राष्ट्रीय वन मेला आयोजित करेगा झारखंड वन विभाग

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड में राष्ट्र स्तरीय वन मेले की समीक्षा बैठक हुई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने मेले की योजना, जिम्मेदारियों और प्रचार पर चर्चा की। यह मेला आमजन और हितधारकों को वन उपज, औषधीय पौधों और हरित उद्योगों के अवलोकन और व्यापार का अवसर देगा।

राष्ट्रीय वन मेला आयोजित करेगा झारखंड वन विभाग

रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में राष्ट्र स्तरीय वन मेले को लेकर शुक्रवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार के समीक्षा बैठक की। इसमें मेले की रूपरेखा, जिम्मेदारियों, प्रचार-प्रसार आदि पर चर्चा की गई। बताया गया कि वन विभाग द्वारा आजीविका संवर्धन, जन जागरुकता और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए यह आयोजन होगा। इसमें आमजन और हितधारक एक ही स्थान पर लघु वन उपज, औषधीय पौधों, हर्बल उत्पादों, प्राकृतिक वेलनेस और हरित उद्योगों का अवलोकन, अनुभव और क्रय-विक्रय कर सकेंगे। बैठक में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विकास दी वेंकटेश्वर लू, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक बोकारो आर थांगा पांडियन, वन संरक्षक (प्रशासन) पीआर नायडू, वन प्रमंडल पदाधिकारी (प्रशासन) अजिंक्य बनकर सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

इसके अलावा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और केंद्रीय तसर अनुसंधान संस्थान के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लेकर अपने सुझाव दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।