उत्तरी छोटानागपुर में निर्दलीय रहे हावी, भाजपा-कांग्रेस को दो-दो सीट

Feb 28, 2026 07:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झामुमो ने शहर में अपनी पकड़ मजबूत की, माले और झामुमो के खाते में एक-एक सीट गई

उत्तरी छोटानागपुर में निर्दलीय रहे हावी, भाजपा-कांग्रेस को दो-दो सीट

धनबाद / प्रमुख संवाददाता नगर निकाय चुनाव में पहली बार झामुमो ने जोरदार इंट्री मारी है। उत्तरी छोनागपुर की गिरिडीह नगर निगम सीट पर कब्जा जमाकर झामुमो ने शहर में अपनी पकड़ मजबूत की। धनबाद के चिरकुंडा नगर परिषद से भाजपा की बागी प्रत्याशी सुनीता देवी ने माले की शुक्ला राय को हराया। वहीं धनबाद नगर निगम सीट पर भी भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ संजीव सिंह चौथे राउंड में लगभग 16 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। उत्तरी छोटानागपुर में निर्दलीय प्रत्याशियों का बोलबाला रहा। उत्तरी छोनागपुर में जहां भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने दो सीटों पर जीत दर्ज की।

वहीं, कांग्रेस ने भी दो सीटें अपने नाम कर मुकाबला बराबरी का रखा। माले और झामुमो के खाते में एक-एक सीट गई। निर्दलीय प्रत्याशियों ने छह सीटों पर कब्जा किया। उत्तरी छोटानागपुर : भाजपा-2, कांग्रेस-2, झामुमो-1, माले-1, निर्दलीय- 6 गिरिडीह : प्रमिला मेहरा (झामुमो समर्थित) बड़की सरैया (गिरिडीह) : शोभा देवी (भाजपा समर्थित) धनवार (गिरिडीह) : विनय कुमार संथालिया (माले समर्थित) चिरकुंडा (धनबाद) : सुनीता देवी (निर्दलीय) चास (बाकारो) : भोलू पासवान (निर्दलीय) फुसरो (बोकारो) : निर्मला देवी (कांग्रेस समर्थित) झुमरी तिलैया (कोडरमा) : रमेश हर्षधर (निर्दलीय) कोडरमा : साजिद हुसैन लल्लू (नर्दलीय) डोमचांच : उमेश वर्मा ( भाजपा समर्थित ) रामगढ़ : कुसुमलता कुमारी (कांग्रेस समर्थित) हजारीबाग : अरविंद कुमार (निर्दलीय) चतरा : अताऊर्रहमान (निर्दलीय)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।