
झामुमो ने रांची जिला प्रखंड समितियों का किया गठन
झामुमो ने रांची जिले में 18 प्रखंड समितियों का गठन किया है। प्रत्येक समिति में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष शामिल हैं। पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने इस गठन का आदेश दिया है। नए पदाधिकारियों को पंचायत समितियों के गठन में सहयोग करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निर्देशित किया गया है।
रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झामुमो ने रांची जिला अंतर्गत 18 प्रखंड समितियों का गठन कर दिया है। सभी समितियों में एक अध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को शामिल किया गया है। रांची जिला संयोजक मंडल के पुनर्गठन की अनुशंसा पर नई प्रखंड समितियों का गठन किया गया है। इसे लेकर पार्टी महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मंगलवार को कार्यालय आदेश जारी किया है। आदेश में नवगठित प्रखंड समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने अंतर्गत आने वाली केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों, केंद्रीय सदस्यों तथा जिला समिति के साथ समन्वय स्थापित कर यथाशीघ्र पंचायत समितियों का गठन या पुनर्गठन करेंगे।

इसकी सूचना में वे जिला समिति के माध्यम से केंद्रीय कार्यालय को देंगे। इसके अलावा नई समिति के सदस्य संगठन की सुदृढ़ता के लिए कार्य करेंगे। उन्हें मिले दायित्व का अनुशासन में रहते हुए निर्वाहन कर कार्यकर्ताओं के साथ मधुर संपर्क स्थापित करेंगे। प्रखंड समिति अध्यक्ष बुंडू कालेश्वर मुंडा नगड़ी सुरेश महतो तमाड़ शक्ति पद मुंडा रातू जितनन्दन महतो कांके नवीन तिर्की बुढ़मू मरसीय लाल मांझी इटकी वसीम एकबाल खलारी श्यामजी महतो अनगड़ा रिझवा मुंडा मांडर रोशन इमानुएल तिग्गा लापुंग महादेव उरांव चान्हो मकबुल अहमद आजाद नामकुम चामू बेक बेड़ो सतेंद्र साहू ओरमांझी नागेश्वर महतो सोनाहातू राजू सिंह मुंडा राहे पशुपति अहिर सिल्ली बलराम महतो

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


