आंदोलनकारियों की आवाज दबाई नहीं जा सकती : सुबोध
Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
आंदोलनकारियों की आवाज दबाई नहीं जा सकती : सुबोध 10 जून को मुख्यमंत्री आवास

चान्हो,प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय सभागार में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में आंदोलनकारियों ने राजकीय सम्मान, अलग पहचान, बच्चों के रोजगार-नियोजन की गारंटी और ₹50 हजार सम्मान पेंशन की मांग दोहराई गई। जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार लकड़ा ने कहा कि आंदोलनकारियों की आवाज दबाई नहीं जा सकती। वहीं 10 जून 2026 को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष घेराव-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बेलहम मिंज ने की। इस दौरान चान्हो प्रखंड कमेटी का गठन कर विपत्रि भगत को अध्यक्ष चुना गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


