मंत्री इरफान का सीएम को पत्र, पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा बढ़े

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

पेट्रोल पंपों पर अत्यधिक भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल, समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाने पर हो सकती अप्रिय घटना

मंत्री इरफान का सीएम को पत्र, पेट्रोल पंपों पर सुरक्षा बढ़े

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्यभर के पेट्रोल पंपों पर लगातार बढ़ रही भीड़, लंबी कतारों और आम जनता को हो रही परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में पेट्रोल एवं डीजल पंपों पर अत्यधिक भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। कई स्थानों पर तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो रही है, जिससे आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं पेट्रोल पंप संचालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।मंत्री ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राज्य के सभी संवेदनशील एवं अत्यधिक भीड़भाड़ वाले पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे और आम लोगों को सुचारु रूप से पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति उपलब्ध हो सके। जनता की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी परिस्थिति में आम नागरिकों को परेशानी में छोड़ना स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की है, ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे और राज्य में शांति एवं व्यवस्था कायम रह सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।