गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने पर विचार करे सरकार : वित्त मंत्री
राज्य के 31 लाख गरीब परिवारों को प्रतिमाह एक गैस सिलिंडर पर मिले सब्सिडी, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख किया आग्रह

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो झारखंड सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर राज्य के गरीब परिवारों को गैस सिलेंडर पर सब्सिडी देने के मुद्दे पर संवेदनशीलता के साथ विचार करने का अनुरोध किया है।
गैस सिलेंडर पर सब्सिडी की आवश्यकता
वित्त मंत्री ने अपने पत्र में कहा है कि वर्ष 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी घोषणा पत्र में भरोसा बरकरार, फिर गठबंधन सरकार, के नारे के साथ ‘सात वादे पक्के इरादे’ के तहत हर गरीब परिवार को 450 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने का वादा किया गया था।
आर्थिक बोझ का आकलन
उन्होंने कहा कि राज्य में लगभग 31 लाख गरीब परिवार हैं। यदि प्रत्येक परिवार को प्रतिमाह 450 रुपये में गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाता है, तो राज्य सरकार पर प्रतिमाह करीब 161 करोड़ रुपये तथा प्रतिवर्ष लगभग 1,934 करोड़ रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।
वैकल्पिक प्रस्ताव
पत्र में उन्होंने एक वैकल्पिक प्रस्ताव देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार गैस सिलेंडर के वास्तविक मूल्य 970 रुपये पर 450 रुपये के बजाय 200 रुपये की सब्सिडी प्रदान करे, तो सरकार पर प्रतिमाह केवल 62 करोड़ रुपये तथा प्रतिवर्ष 744 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इससे गरीब परिवारों की महिलाओं को 970 रुपये के बजाय 770 रुपए में गैस सिलिंडर उपलब्ध हो सकेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


