मनरेगा कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Feb 28, 2026 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड के मनरेगाकर्मियों ने लंबित मानदेय भुगतान, नियमितीकरण नीति और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई है।

मनरेगा कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

मांडर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के मनरेगाकर्मियों ने लंबित मानदेय भुगतान, नियमितीकरण नीति और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर नौ से 11 मार्च तक सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया है। इन मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पांडेय ने बताया कि कर्मियों को छह माह से अधिक समय से मानदेय नहीं मिला है, जिससे वे आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। संसाधनों के अभाव में फील्ड कर्मियों को कार्यस्थलों तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त संसाधन दिए बिना अव्यावहारिक लक्ष्य तय कर कर्मियों पर कार्य का दबाव बढ़ाया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदेश महामंत्री दीपक महतो ने कहा कि वर्ष 2024 की हड़ताल के दौरान हुए समझौते अब तक लागू नहीं किए गए हैं। एक ही विभाग में समान कार्य के बावजूद वेतन संरचना में असमानता बनी हुई है। संघ ने नियमितीकरण नीति, लंबित मानदेय भुगतान, समान वेतन संरचना और स्वास्थ्य बीमा सहित सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की है। संगठन ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।