विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा प्रजापति महासंघ
रांची में राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ झारखंड प्रदेश की बैठक हुई, जिसमें 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कुम्हार समाज के लिए मिट्टी के बर्तन बनाने की सामग्री की उपलब्धता को सुगम बनाने और उचित बाजार प्रदान करने की मांग की गई।

रांची। राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ झारखंड प्रदेश की बैठक प्रजापति भवन तुपुदाना में हुई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दिनेश प्रजापति ने की। निर्णय हुआ कि इस वर्ष 10वीं व 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। कुम्हार समाज को मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए मिट्टी की उपलब्धता सुगम और सस्ता हो। इस ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने, मिट्टी का बर्तन बेचने के लिए उचित बाजार उपलब्ध कराने के लिए सरकार से मांग करने सहित अन्य का निर्णय हुआ। मौके पर प्रताप प्रजापति, शत्रुधन प्रसाद, सिकंदर प्रजापति, भोला प्रजापति, राजेश, विनोद, दिनेश राम प्रजापति, ललन प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


