Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Majlis Ulama Conducts Workshop for Uploading Waqf Properties on Ummeed Portal
वक्फ संपत्तियों के दस्तावेज उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने को कार्यशाला

वक्फ संपत्तियों के दस्तावेज उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने को कार्यशाला

संक्षेप: झारखंड मजलिस ओलेमा ने वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। कडरू हज हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के मास्टर ट्रेनर ने अपलोडिंग प्रक्रिया समझाई। मुफ्ती तल्हा नदवी ने दस्तावेज अपलोड करने के लिए हेल्प डेस्क बनाने की सहमति दी।

Thu, 30 Oct 2025 06:13 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड मजलिस ओलेमा ने गुरुवार को वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कार्यशाला हुई। कडरू हज हाउस में हुए आयोजन में झारखंड वक्फ बोर्ड के मास्टर ट्रेनर मुहम्मद वजीउल्लाह ने अपलोड करने के तरीके समझाए। वक्फ से जुड़े पूछे गए सवालों का मुहम्मद फैजी, एडवोकेट एके रशीदी, एडवोकेट सरफराज, एडवोकेट सुल्तान, एडवोकेट सोहैब रजा ने जवाब दिए। मुफ्ती तल्हा नदवी ने कहा कि उम्मीद पोर्टल पर दस्तावेज अपलोड करने के लिए हेल्प डेस्क बनाने पर सहमति बनी है। अस्थायी कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा। मौके पर अध्यक्ष मौलाना साबिर हुसैन मजाहिरी, मौलाना शरीफ अहसन मजाहिरी, हजरत कारी सोहैब अहमद, मौलाना जियाउल हुदा इस्लाही, मौलाना नजमुद्दीन, मुफ्ती मुहम्मद कमर आलम कासमी, हाजी फिरोज राईन, मेराज गद्दी, मौलाना आसिफुल्लाह, एडवोकेट एके रशीदी, एडवोकेट सरफराज, एडवोकेट सुल्तान, मो इस्लाम, वहाब दानिश, हाफिज हमजा, पत्रकार आदिल रशीद, मुफ्ती शहाबुद्दीन, मौलाना नोमान, मौलाना सादिक, मौलाना अख्तर, मौलाना इशहाक, मौलाना अलाउद्दीन, मौलाना अब्दुल रहीम, मौलाना दानिश, मुहम्मद नसीम, जुल्फकार अली भुट्टू, मुफ्ती मोहमदुल्लाह, के अलावा लोहरदगा, पलामू, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, खारसावा से कई लोग शामिल हुए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।