विद्यापति स्मृति पर्व को लेकर आज रवाना होगा प्रचार रथ

Apr 07, 2026 09:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखण्ड मैथिली मंच रांची ने विद्यापति स्मृति पर्व समारोह के प्रचार के लिए हरमू मैदान से प्रचार रथ रवाना करने का निर्णय लिया है। यह समारोह 10 से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा, जिसमें साहित्यिक परिचर्चा, कवि गोष्ठी और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। बैठक में समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई।

विद्यापति स्मृति पर्व को लेकर आज रवाना होगा प्रचार रथ

रांची, वरीय संवाददाता। झारखण्ड मैथिली मंच रांची ने तीन दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह के प्रचार प्रसार और शहरवासियों को आमंत्रण देने के लिए हरमू मैदान से प्रचार रथ रवाना करेगा। प्रचार रथ दिन में हरमू मैदान से रवाना किया जाएगा। विद्यापति स्मृति पर्व का आयोजन हरमू मैदान में दस से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा। मंगलवार को विनय कुमार झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई। महासचिव जयंत कुमार झा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बनी उपसमितियों के प्रभारी से जानकारी ली। बताया गया कि दस अप्रैल को मेन रोड स्थित विद्यापति के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद 11 बजे से विद्यापति दालान में साहित्यिक परिचर्चा और कवि गोष्ठी होगी।

उसके बाद 11 एवं 12 अप्रैल को हरमू मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक में संगठन के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, पूर्व पार्षद अरूण कुमार झा, प्रेम चंद्र झा, बाबूलाल झा, बदरीनाथ झा, मोहन झा परोसी, आत्मेश्वर झा,भारतेंदु कुमार झा, धीरेन्द्र मिश्र, रंधीर झा, ब्रज कुमार झा समेत मंच के अन्य पदधारी व सदस्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।