संताल में भाजपा-झामुमो बराबरी पर, निर्दलीयों ने चौंकाया

Feb 28, 2026 07:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

नगर निकाय चुनाव में शहरी सीट पर भी झामुमो ने दिखाई पकड़, देवघर मेयर का सीट जीतकर झामुमो ने भाजपा को दिया झटका

संताल में भाजपा-झामुमो बराबरी पर, निर्दलीयों ने चौंकाया

धनबाद, प्रमुख संवाददाता। संताल परगना में झामुमो और भाजपा का मुकाबला बराबरी पर रहा। यहां नगर निकाय की तीन-तीन सीटों पर दोनों ही पार्टियों ने कब्जा जमाया। देवघर नगर निगम सीट जीतकर झामुमो ने भाजपा को बड़ा झटका दिया। यहां से झामुमो समर्थित रवि राउत ने रीता चौरसिया को हराकर सीट पर कब्जा किया। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी सात सीट जीतकर दिग्गजों को चौंका दिया। नगर निगम चुनाव को शहरी क्षेत्र का चुनाव माना जाता है। संताल में शहरी क्षेत्र के वोटरों पर अपनी पकड़ बनाकर झामुमो ने भाजपा के लिए चुनौती पेश की है। वहीं सबसे अधिक निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी ताकत इसमें दिखाई है।

झारखंड की उप राजधानी दुमका नगर परिषद से निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक चौरसिया ने जीत दर्ज कर भाजपा को बड़ा झटका दे दिया। संताल : भाजपा-3, झामुमो- 3, निर्दलीय-6 महागामा (गोड्डा) : प्रबोध सोरेन (भाजपा समर्थित) राजमहल (साहिबगंज) : केताबुद्दीन शेख (झामुमो समर्थित) बरहड़वा (साहिबगंज) : अर्पिता दास (भाजपा समर्थित) बासुकीनाथ (दुमका) : वीणा देवी (निर्दलीय) जामताड़ा : आशा गुप्ता (निर्दलीय) देवघर : रवि कुमार राउत (झामुमो समर्थित) मधुपुर (देवघर) : दरक्शां परवीन (निर्दलीय) गोड्डा : सुशील रमानी (निर्दलीय) साहेबगंज : रामनाथ पासवान (झामुमो समर्थित) पाकुड़ : शबरी पाल (निर्दलीय) दुमका : अभिषेक चौरसिया (निर्दलीय) मिहिजाम (जामताड़ा) : जयश्री देवी (भाजपा समर्थित)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।