सत्ता संरक्षण में शराब घोटाला संगठित आर्थिक अपराध : मरांडी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

जनता की गाढ़ी कमाई को खुलेआम लूटा गया, केंद्रीय एजेंसियां लगातार घोटाले की परतें खोल रहीं

सत्ता संरक्षण में शराब घोटाला संगठित आर्थिक अपराध : मरांडी

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले को लेकर राज्य सरकार की भूमिका और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाया है। मरांडी ने सोशल मीडिया के एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि झारखंड शराब घोटाला सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि सत्ता संरक्षण में चलाया गया संगठित आर्थिक अपराध है। छत्तीसगढ़-झारखंड के अंतर्राज्यीय शराब माफियाओं और सत्ता के करीबी लोगों की मिलीभगत से जनता की गाढ़ी कमाई को खुलेआम लूटा गया। एसीबी चाहे जितनी कोशिश कर ले इस मामले को दबाने की, लेकिन ईडी की कार्रवाई रुकने वाली नहीं है। केंद्रीय एजेंसियां लगातार इस घोटाले की परतें खोल रही हैं और सच अब धीरे-धीरे पूरे प्रदेश के सामने आ रहा है।

मरांडी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के शराब कारोबारी अनवर ढेबर की 1000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति ईडी द्वारा जब्त की जा चुकी है, जो इसी शराब सिंडिकेट से अर्जित बताई जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह किसी से छिपा नहीं है कि अनवर ढेबर ने विनय चौबे के जरिए सत्ता के शीर्ष तक पहुंच बनाकर झारखंड में शराब घोटाले की पूरी स्क्रिप्ट लिखी। उन्होंने कहा कि यह घोटाला सिर्फ पैसे की लूट नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य के साथ विश्वासघात है। गरीबों के विकास, युवाओं के रोजगार और राज्य की बुनियादी जरूरतों का पैसा शराब माफियाओं की जेब में पहुंचाया गया। सत्ता के संरक्षण में चल रहे इस खेल का हर किरदार अब कानून के घेरे में आएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।