एक क्लिक पर मिलेगी स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट : डॉ अंसारी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अब सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई की रिपोर्ट विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्टों द्वारा केंद्रीकृत प्रणाली से तैयार की जाएगी। इससे रिपोर्ट की गुणवत्ता बढ़ेगी, पारदर्शिता आएगी और मरीजों को तेजी से इलाज मिलेगा। डिजिटल नेटवर्क से सभी अस्पताल जुड़े रहेंगे।

एक क्लिक पर मिलेगी स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट : डॉ अंसारी

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि अब राज्य के किसी भी सरकारी अस्पताल में होने वाली एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जैसी जांचों की रिपोर्ट विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्टों द्वारा केंद्रीकृत प्रणाली से तैयार की जाएगी। इसके लिए सेंट्रल रेडियोलॉजी हब की स्थापना की जाएगी। कहीं दूर-दराज अस्पतालों में भी रेडियोलॉजी जांच होने के बाद रेडियोलॉजी हब में उसकी त्वरित रिपोर्ट तैयार की जाएगी। एक क्लिक पर एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई रिपोर्ट मिलेगी। इससे रिपोर्ट की गुणवत्ता बढ़ेगी, पारदर्शिता आएगी और मरीजों को तेजी से इलाज मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी अस्पताल एक डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे।

दूरदराज क्षेत्रों में भी विशेषज्ञ रेडियोलॉजिस्ट की सुविधा उपलब्ध होगी। जांच रिपोर्ट मिलने में लगने वाला समय कम होगा। मरीजों को बेहतर और सटीक निदान मिलेगा और एआई आधारित तकनीक से रिपोर्टिंग की गुणवत्ता और बढ़ेगी। मंत्री ने कहा कि इसके माध्यम से राज्य के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक विशेषज्ञ रेडियोलॉजी सेवाएं पहुंचेंगी और मरीजों को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो सकेगी।मंत्री ने कहा कि झारखंड अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान बनाने जा रहा है। सरकार का उद्देश्य केवल अस्पताल बनाना नहीं, बल्कि लोगों तक गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। तकनीक के माध्यम से हर अस्पताल को विशेषज्ञों से जोड़ा जा रहा है। यह स्वास्थ्य क्षेत्र में एक क्रांतिकारी बदलाव है। इस नई व्यवस्था का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के मरीजों को मिलेगा, जिन्हें अक्सर जांच रिपोर्ट के लिए बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था। अब उनके जिले और अनुमंडल स्तर के अस्पतालों में ही बेहतर रिपोर्टिंग और विशेषज्ञ सलाह उपलब्ध हो सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।