Jharkhand Launches 90-Day Mediation Campaign for Dispute Resolution मध्यस्थता से होगा विवादों का समाधान : डीएलएसए , Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Launches 90-Day Mediation Campaign for Dispute Resolution

मध्यस्थता से होगा विवादों का समाधान : डीएलएसए 

खूंटी जिले में 13 सितंबर से 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान विवाद निवारण के सरल और कम खर्चीले तरीके को बढ़ावा देता है। डीएलएसए सचिव ने कहा कि छोटे विवादों को अदालत में न...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीTue, 16 Sep 2025 08:44 PM
share Share
Follow Us on
मध्यस्थता से होगा विवादों का समाधान : डीएलएसए 

खूंटी संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) खूंटी द्वारा 13 सितंबर से 90 दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्री रसिकेस कुमार के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत गांव और शहरों में बैनर-पोस्टर के माध्यम से लोगों को बताया जा रहा है कि मध्यस्थता विवाद निवारण का एक सरल, कम खर्चीला और सौहार्दपूर्ण तरीका है। डीएलएसए सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने कहा कि छोटे विवादों को अदालत ले जाने के बजाय आपसी सहयोग और संवाद से हल करना समाज और न्यायपालिका दोनों के लिए लाभकारी है।

उन्होंने कहा कि लंबित वादों को भी मध्यस्थता से सुलझाकर न्यायालय का बोझ कम किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।