झारखंड कुरमी महासभा का सांगठनिक चुनाव सात को

Dec 03, 2025 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची में आरटीसी बीएड महाविद्यालय में रविवार को झारखंड कुरमी महासभा का सांगठनिक चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया दोपहर 12 से 3.30 बजे तक चलेगी। सभी जिलाध्यक्षों को सूचना दी जाएगी। यह प्रदेश कमेटी तीन साल तक कार्य करेगी।

झारखंड कुरमी महासभा का सांगठनिक चुनाव सात को

रांची, संवाददाता। आरटीसी बीएड महाविद्यालय बूटी रांची में रविवार को झारखंड कुरमी महासभा प्रदेश कमेटी का सांगठनिक चुनाव होगा। इस संबंध में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक प्रदेश कार्यालय बड़गाई रांची में हुई। इसमें मुख्य चुनाव पदाधिकारी डॉ भुवनेश्वर महतो, सहायक चुनाव पदाधिकारी मुनेश्वर महतो और देवकी महतो ने संयुक्त रूप महासभा का चुनावी घोषणा कार्यक्रम की रूपरेखा जारी की। इस दिन दोपहर 12 से 3.30 बजे तक चुनावी प्रक्रिया चलेगी। आवेदन प्राप्त करने का समय दोपहर 12 से 12.30 बजे तक है। आवेदन जमा करने का समय अपराह्न 12.31 से एक बजे तक होगा। आवेदन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी का समय अपराह्न एक से 1.30 बजे तक होगा।

मतदान का समय अपराह्न 1.30 से दो बजे तक होगा। मतों की गिनती का समय अपराह्न 2.05 से तीन बजे तक होगा। परिणाम की घोषणा अपराह्न तीन से 3.15 बजे तक होगा। प्रमाणपत्र एवं शपथ ग्रहण अपराह्न 3.15 से 3.30 बजे तक होगा। प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो ने बताया कि इसकी सूचना सभी जिला अध्यक्षों को अपने जिला के सामान्य, महिला प्रकोष्ठ एवं युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष को इसकी सूचना दी जाएगी। इससे संगठन के संगठनात्मक ढांचा को मजबूत किया जा सकेगा। संगठन का जिलावार चुनाव किया जा चुका है। इसमें सभी नवनिर्वाचित जिला के पदाधिकारियों को विशेष आमंत्रण है। सभी के सहयोग एवं समर्थन से ही प्रदेश कमेटी का पुनर्गठन किया जायेगा। यह तीन साल तक के लिए कार्य करेगी। यह जानकारी झारखंड कुरमी महासभा के प्रदेश महासचिव, कारीनाथ महतो ने दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।