झारखंड कुरमी समाज ट्रस्ट मेधावी बच्चों को देगी छात्रवृति
झारखंड कुरमी महासभा रांची जिला इकाई की बैठक गोन्दलीपोखर में हुई। आगामी 5 जुलाई को जेडी नेशनल बीएड कॉलेज में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह होगा। इस वर्ष 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष कारीनाथ महतो ने छात्रवृत्ति योजना की भी घोषणा की।

अनगड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड कुरमी महासभा रांची जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को गोन्दलीपोखर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्योतिष कुमार महतो ने किया । संचालन जिला महासचिव सकल नाथ महतो ने किया। झारखंड कुरमी महासभा रांची जिला इकाई के तत्वावधान में कुरमी समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह जेडी नेशनल बीएड कॉलेज अनगड़ा में आगामी पांच जुलाई को किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड कुरमी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कारीनाथ महतो उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मैट्रिक जैक बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं एवं 12 वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
कहा कि वर्ष 2026 में झारखंड कुरमी समाज ट्रस्ट के द्वारा रांची जिला के जरूरतमंद एवं मेधावी छात्र छात्राओ को छात्रवृति प्रदान किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष रामलाल महतो, जिला अध्यक्ष ज्योतिष कुमार महतो, जिला महासचिव सकल नाथ महतो, धनेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष साहेब राम महतो, समाजसेवी रामनाथ महतो, जगरनाथ महतो, रितुलाल महतो, विशुन महतो, फ़लिंदर महतो, राजीव कुमार चौधरी, दुर्गा महतो आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


