ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीझारखंड देश का सबसे अधिक आशाजनक राज्य: राष्ट्रपति

झारखंड देश का सबसे अधिक आशाजनक राज्य: राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि झारखंड देश का सबसे अधिक आशाजनक राज्य है। यहां खनन और औद्योगीकरण की व्यापक संभावना है। झारखंड में पर्यटन स्थलों की भी भरमार है। भारत के खनिज संसाधनों का 40 फीसदी...

झारखंड देश का सबसे अधिक आशाजनक राज्य: राष्ट्रपति
हिन्दुस्तान टीम,रांचीWed, 15 Nov 2017 12:39 AM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा है कि झारखंड देश का सबसे अधिक आशाजनक राज्य है। यहां खनन और औद्योगीकरण की व्यापक संभावना है। झारखंड में पर्यटन स्थलों की भी भरमार है। भारत के खनिज संसाधनों का 40 फीसदी यहां मौजूद है। राष्ट्रपति दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। झारखंड इस मेले का साझीदार है।उद्घाटन के मौके पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने दिल्ली में निवेशकों को झारखंड आकर निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि झारखंड उभरता हुआ आर्थिक क्षेत्र है। देश के निवेशकों को इसका लाभ उठाना चाहिए। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री सी आर चौधरी तथा भारत में किर्गिस्तान और वियतनाम के राजदूत भी मौजूद थे। स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया की थीम पर चल रहे इस मेले में झारखंड पेवेलियन को खूब सराहा जा रहा है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर लोग खूब पहुंच रहे हैं। यहां झारखंड राज्य के युवाओं को मिल रहे नए अवसरों की जानकारी दी गई है। निवेशकों के लिए भी कई जरूरी सूचनाएं यहां दी गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें