छठे झारखंड इमेजिंग एक्सपो में देशभर के फोटोग्राफर जुटे

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के फोटोग्राफरों ने खेलगांव के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में छठे झारखंड इमेजिंग एक्सपो में भाग लिया। पर्यटन मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। एक्सपो में कैमरा कंपनियों के उत्पादों के साथ-साथ फोटोग्राफी कार्यशाला, फैशन शो और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम भी आयोजित हुए।

छठे झारखंड इमेजिंग एक्सपो में देशभर के फोटोग्राफर जुटे

रांची, संवाददाता। खेलगांव के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल द्वारा आयोजित छठे झारखंड इमेजिंग एक्सपो में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा आदि राज्यों के फोटोग्राफर शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और जेएसएसपीएस के सीईओ नवीन झा ने किया। एक्सपो में विभिन्न कैमरा कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। साथ ही फोटोग्राफी कार्यशाला, फैशन शो और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिसमें विशेषज्ञों ने नई तकनीकों की जानकारी दी। आयोजन ने फोटोग्राफी क्षेत्र के पेशेवरों को सीखने और नेटवर्किंग का बेहतर मंच प्रदान किया। मौके पर झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के उपाध्यक्ष शिवराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश रंजन, एक्सपो कमेटी के अध्यक्ष बिरजू कुमार, ऑल इंडिया फोटोग्राफिक फेडरेशन के चितरंजन पात्रा,वेस्ट बंगाल फोटोग्राफी वेलफेयर एसोसिशन के प्रेसिडेंट मानस चक्रबर्ती, बिहार फोटोग्राफी एसोसिशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश,वेस्ट बंगाल के लेजेंडरी फोटोग्राफर राजू सुलतानिया समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।