Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand ICT Championship 2023 Students Showcase Digital Skills at E-Education Festival
राज्यस्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में 189 डिजिटल चैंपियंस ने दिखाया दम

राज्यस्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में 189 डिजिटल चैंपियंस ने दिखाया दम

संक्षेप:

झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित 'झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव' में कक्षा 9 से 12 के 189 छात्रों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रों ने डिजिटल दक्षता और नवाचारी सोच का प्रदर्शन किया। 18 वस्तुनिष्ठ और 12 व्यावहारिक प्रश्न पूछे गए, और विजेताओं का चयन शीघ्र किया जाएगा।

Dec 05, 2025 08:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्यस्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप-‘झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव’ शुक्रवार को ऊर्जा, रचनात्मकता और नवाचार के साथ संपन्न हुआ। राज्य के विभिन्न जिलों से चयनित कक्षा 9 से 12 के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी डिजिटल दक्षता, तकनीकी समझ तथा नवाचारी सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से चयनित 189 डिजिटल चैंपियंस शामिल हुए। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए कठिन से कठिन प्रश्नों के आत्मविश्वासपूर्ण उत्तर दिए। प्रतियोगिता में छात्रों से 18 वस्तुनिष्ठ तथा 12 व्यावहारिक प्रश्न पूछे गए। परीक्षा समाप्त होने के बाद विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा छात्रों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रत्येक कक्षा (9 से 12) के लिए दो-दो डिजिटल चैंपियंस का चयन किया जाएगा। राज्यस्तर पर चयनित आईसीटी चैंपियंस की घोषणा शीघ्र की जाएगी और उन्हें राज्यस्तर पर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रातू में आयोजित की गई। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन समेत अन्य पदाधिकारियों ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। स्कूली शिक्षा सचिव ने कहा कि आईसीटी चैंपियनशिप प्रतियोगिता ने न केवल छात्रों को तकनीकी रूप से सशक्त किया है, बल्कि उन्हें भविष्य की डिजिटल चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक सशक्त मंच भी प्रदान किया है।