Ranchi News: मुंशी प्रेमचंद नाट्य महोत्सव में तीन नाटकों का मंचन
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रांचीRanchi News: रांची में पुराने विधानसभा सभागार में झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी द्वारा ‘मुंशी प्रेमचंद नाट्य महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस महोत्सव में प्रेमचंद की कालजयी रचनाओं का मंचन किया गया, जिसमें ईदगाह, पंच परमेश्वर और लॉटरी शामिल हैं। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ranchi News: रांची। पुराने विधानसभा सभागार में रविवार को झारखंड फिल्म एंड थिएटर अकादमी द्वारा ‘मुंशी प्रेमचंद नाट्य महोत्सव’ आयोजित किया गया। प्रेमचंद की कालजयी कृतियों ईदगाह, पंच परमेश्वर और लॉटरी का मंचन हुआ। नाटकों का रूपांतरण कुमार संजय और निर्देशन राजीव सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में आईसीएफएआई विवि के कुलपति कर्नल डॉ. रंजीत सिंह, आईपीएस चंदन सिन्हा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


