Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand High Court Issues Notice to Former BJP MLA Sanjeev Singh in Double Murder Case
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को नोटिस

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को नोटिस

संक्षेप: झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या मामले में बरी करने के निचली अदालत के आदेश के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में अपील दायर की गई है। कोर्ट ने संजीव सिंह सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। यह हत्या 21 मार्च 2017 को हुई थी।

Fri, 14 Nov 2025 08:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, विशेष संवाददाता। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या के मामले में बरी हुए झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह के खिलाफ पीड़ित पक्ष की ओर से दायर याचिका की सुनवाई शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई। कोर्ट ने पूर्व विधायक संजीव सिंह सहित अन्य को नोटिस जारी किया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने अपील दायर कर निचली अदालत के रिहाई के आदेश को चुनौती दी है। संजीव सिंह सहित 10 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में निचली अदालत ने बरी करने का आदेश दिया था। यह हत्याकांड 21 मार्च 2017 को हुआ था, जब नीरज सिंह, चंद्रप्रकाश महतो, अशोक यादव और मुन्ना तिवारी को सरेशाम स्टील गेट के पास गोलियों से मौत के घाट उतार दिया गया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

नीरज के भाई अभिषेक सिंह ने इस मामले में विधायक संजीव सिंह, जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, गया सिंह, महंत पांडेय और सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह को आरोपी बनाया था। बाद में अन्य आरोपियों के नाम भी इस हत्याकांड में जुड़े और गिरफ्तारियां हुई थीं। इस मामले में संजीव सिंह को लगभग आठ साल बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। उसके बाद धनबाद के लोअर कोर्ट का फैसला आया, जिसमें संजीव सिंह सहित सभी 10 आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी किया था।