बार कौंसिल चुनाव पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार
रांची में झारखंड राज्य बार कौंसिल के चुनाव में वोटर को पांच प्रत्याशियों को मत दिए जाने की बाध्यता को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाने से इनकार किया और नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य बार कौंसिल के चुनाव में वोटर को पांच प्रत्याशियों को मत दिए जाने के बाध्यता को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाने से इनकार दिया और बार कौंसिल ऑफ इंडिया और झारखंड बार कौंसिल को नोटिस जारी कर जवाबद दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी। प्रार्थियों की ओर से बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चुनाव से संबंधित उस नियम को चुनौती दी गयी है, जिसमें हर वोटर को पांच प्रत्याशियों को मत देने की बाध्यता है। पांच से कम वोट डालने वालों का मत अवैध घोषित करने का प्रावधान है।
बार कौंसिल का चुनाव 12 मार्च को है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


