ईडी ने दाखिल किया शपथ पत्र, याचिका पर सुनवाई 24 को

Feb 17, 2026 06:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड हाईकोर्ट में ईडी की याचिका पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने राज्य सरकार को ईडी के जवाब का अध्ययन करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया। मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी। पुलिस जांच पर रोक को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया है। संतोष कुमार ने ईडी पर हमला करने का आरोप लगाया था।

ईडी ने दाखिल किया शपथ पत्र, याचिका पर सुनवाई 24 को

रांची, संवाददाता। ईडी की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट के पूर्व आदेश के आलोक में ईडी ने शपथ पत्र के माध्यम से अपना जवाब दाखिल किया। वहीं, राज्य सरकार की ओर से ईडी के जवाब का विस्तृत अध्ययन करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब मामले की अगली सुनवाई 24 फरवरी को होगी। सुनवाई के दौरान अदालत ने पहले से पुलिस जांच पर लगाई गई रोक को अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्व में अदालत ने तत्काल जांच पर रोक लगा दी थी, जिसे अब आगे भी जारी रखा गया है।

बता दें कि पेयजल घोटाले में आरोपी संतोष कुमार बीते 12 जनवरी को खुद ईडी कार्यालय पहुंचा था। पूछताछ के दौरान वह अचानक उत्तेजित हो गया और खुद ही जग उठाकर अपने सिर पर मार लिया, जिससे उसे मामूली चोट आई थी। इसके बाद संतोष कुमार ने ईडी के अधिकारियों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;