मोटर वाहन फिटनेस मामले की जनहित याचिका निष्पादित

Apr 06, 2026 04:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड हाईकोर्ट ने मोटर वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र से संबंधित याचिका को जनहित का नहीं मानते हुए खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि वाहन मालिक वंचित वर्ग में नहीं आते हैं और अपनी शिकायत संबंधित अधिकारियों के पास प्रस्तुत कर सकते हैं।

मोटर वाहन फिटनेस मामले की जनहित याचिका निष्पादित

रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने मोटर वाहन फिटनेस प्रमाणपत्र से संबंधित याचिका को जनहित का नहीं माना और सोमवार को उसे निष्पादित कर दिया। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने कहा कि मोटर वाहन के मालिक किसी शोषित या वंचित वर्ग की श्रेणी में नहीं आते हैं। ऐसे में इस मामले को जनहित याचिका के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस संबंध में आशीष कुमार शर्मा ने याचिका दाखिल कर आरोप लगाया था कि मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) द्वारा वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे वाहन मालिकों को परेशानी हो रही है।

इस पर अदालत ने कहा कि वाहन मालिक सक्षम हैं और वे अपनी शिकायत संबंधित जिला परिवहन पदाधिकारी और उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।