राहत : सीएचसी-पीएचसी में दवाओं की बढ़ाई जाएगी संख्या

Apr 05, 2026 09:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब 150 प्रकार की दवाएं उपलब्ध होंगी। वर्तमान में केवल 30 प्रकार की दवाएं उपलब्ध हैं। इससे ग्रामीण मरीजों को राहत मिलेगी और उन्हें बाहर से दवा खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही सर्जिकल सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।

राहत : सीएचसी-पीएचसी में दवाओं की बढ़ाई जाएगी संख्या

रांची, संवाददाता। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में अब मरीजों के लिए पहले से अधिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभी इन केंद्रों पर करीब 30 प्रकार की दवाएं ही उपलब्ध हैं। लेकिन स्वास्थ्य विभाग अब मानक के अनुसार केंद्रों में 150 तरह की दवाएं उपलब्ध कराने की तैयारी में है। ऐसा होने पर ग्रामीण इलाकों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जिला स्वास्थ्य समिति ने इस दिशा में काम तेज कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की जरूरत न पड़े, इसके लिए ऐसा किया जा रहा है। सर्जिकल सामान उपलब्ध कराने की भी तैयारीइन केंद्रों पर दवाओं के अलावा सर्जिकल आइटम्स उपलब्ध कराने की भी योजना है।

इसमें बैंडेज, गॉज, सिरिंज, ग्लव्स सहित अन्य जरूरी सामग्री शामिल होंगी। इससे छोटे उपचार और प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ हो सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर ही बेहतर इलाज सुनिश्चित करना है, ताकि मरीजों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बड़े अस्पतालों की ओर भागना न पड़े। इससे रिम्स और सदर अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होगा। जिला स्वास्थ्य समिति जल्द ही सभी सीएचसी और पीएचसी में इन सुविधाओं को लागू करने की दिशा में काम शुरू करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।