Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Gramin Bank Observes Vigilance Awareness Week Against Corruption
ग्रामीण बैंक ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया

ग्रामीण बैंक ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया

संक्षेप: झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देश पर 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया। इस दौरान बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार की अध्यक्षता में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया गया। सभी अधिकारियों ने ईमानदारी की शपथ ली और 2 नवंबर को एक रोड शो का आयोजन किया।

Sun, 2 Nov 2025 08:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, संवाददाता। केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक में 27 अक्तूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया गया। बैंक के अध्यक्ष मदन मोहन बरियार की अगुवाई में पूरे राज्यभर में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान चलाया गया। 24 को सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ईमानदारी और सत्यनिष्ठा की शपथ ली। 2 नवंबर को एक रोड शो हुआ, इसमें जेआरजी बैंक के अध्यक्ष, महाप्रबंधक जसबीर सिंह, राजकुमार गुप्ता, सहायक महाप्रबंधक रविन्द्र कुमार सिन्हा, मुकेश कुमार वर्मा सहित कई कर्मचारियों ने भाग लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।