पाठ्य पुस्तक की तर्ज पर बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग
राज्य स्तर से ही सभी प्रखंडों तक भेजा जाएगा स्कूल बैग, पहले जिला से जाता था ऑर्डर, होता था एग्रीमेंट, नए शैक्षणिक सत्र से छात्रों की संख्या के आधार पर

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र में छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग दिया जाएगा। पहली से आठवीं के 40 लाख छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग का वितरण किया जाएगा। 160 रुपये की दर से दिए जाने वाले स्कूल बैग बांटने के नियम में राज्य सरकार ने बदलाव किया है।स्कूल बैग के लिए बिड के आधार पर कंपनी का चयन किया जाता था। इसके बाद जिलावार स्तर पर ऑर्डर दिया जाता था और एग्रीमेंट किया जाता था। इससे हर जिला में अलग-अलग समय में बैग का ऑर्डर जाता था और बच्चों को स्कूल बैग मिलने में देरी होती थी।
राज्य सरकार ने इसमें बदलाव कर दिया है। अब राज्य स्तर से ही एक साथ सभी जिलों के बच्चों के स्कूल बैग का ऑर्डर जाएगा। इससे एक ही समय राज्यभर के बच्चों को स्कूल बैग मिल सकेगा।प्रखंड स्तर तक कंपनी पहुंचाएगी स्कूल बैगस्कूल बैग का ऑर्डर जिस कंपनी को मिलेगा, वह स्कूल बैग तैयार कर प्रखंडों तक पहुंचाएगी। प्रखंडों से वह स्कूल तक जाएगा। स्कूल बैग वितरण के बाद विभाग से जिलावार औचक निरीक्षण कर सैंपल की जांच की जाएगी। जिस सैंपल के आधार पर स्कूल बैग का ऑर्डर दिया गया था, उसी मेटेरियल में यह है या नहीं देखा जाएगा।जिलों से ली जाएगी बच्चों की संख्याराज्य के सरकारी स्कूलों से बच्चों की संख्या ली जाएगी। पाठ्यपुस्तक की तर्ज पर बच्चों की संख्या के आधार पर स्कूल बैग का ऑर्डर दिया जाएगा। सरकार अप्रैल-मई तक स्कूली बच्चों को स्कूल बैग भी देने की तैयारी में है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


