सरकारी स्कूलों में 19 से लगेगा समर कैंप

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा सरकारी विद्यालयों में 19 से 21 मई तक समर कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए है। इसमें कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थी शामिल होंगे और विभिन्न गतिविधियाँ जैसे योग, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सरकारी स्कूलों में 19 से लगेगा समर कैंप

रांची। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में 19 से 21 मई तक समर कैंप लगेगा। सीखें, खेलें, सृजन करें थीम पर आधारित यह कार्यक्रम नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में कैंप लगेगा। इसमें कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। समर कैंप के पहले दिन योग, फिटनेस गतिविधियां, दौड़, रस्सीकूद और पारंपरिक खेलों के साथ स्थानीय खिलौने व कलाकृतियां बनाने की गतिविधियां होंगी। दूसरे दिन खेल प्रतियोगिताएं व पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम होंगे। अंतिम दिन लोकगीत, क्षेत्रीय नृत्य, कहानी वाचन, चित्रकला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।