राज्य के प्रमुख शहरों में बसेंगे ‘सेटेलाइट टाउनशिप’

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

टाउनशिप का निर्माण स्मार्ट सिटी की तर्ज पर होगा, नोडल विभाग ने जिला प्रशासनों से समन्वय शुरू किया

राज्य के प्रमुख शहरों में बसेंगे ‘सेटेलाइट टाउनशिप’

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के शहरी क्षेत्रों में बढ़ते जनसंख्या घनत्व को नियंत्रित करने और नागरिकों को बेहतर आवासन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों में ‘सेटेलाइट टाउनशिप’ विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इन टाउनशिप का निर्माण पूरी तरह से स्मार्ट सिटी की तर्ज पर किया जाएगा, ताकि लोगों को आधुनिक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकें। विभागीय जानकारी के मुताबिक, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला और खूंटी ऐसे शहर हैं, जहां आसपास खाली भूमि चिन्हित कर नए और सुव्यवस्थित टाउनशिप विकसित किए जाएंगे।

योजना को धरातल पर उतारने के लिए नोडल विभाग ने संबंधित जिला प्रशासनों से समन्वय शुरू कर दिया है। सभी संबंधित जिलों के उपायुक्तों से उपयुक्त भूमि को चिन्हित कर विवरण मांगा गया है। जमीन उपलब्ध होते ही डीपीआर तैयार कर बुनियादी ढांचे जैसे-सड़क, बिजली, पानी, ड्रेनेज सिस्टम, स्कूल और अस्पतालों का खाका तैयार किया जाएगा।नियोजित शहरीकरण पर जोरबता दें कि वर्तमान में अनियोजित तरीके से बढ़ रहे शहरों के कारण बुनियादी सुविधाओं पर दबाव बढ़ रहा है। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने अब खुद जमीन अधिग्रहित कर सुव्यवस्थित टाउनशिप बसाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, राज्य के विभिन्न शहरों में पूर्व में विकसित किए गए पुराने टाउनशिप का रिडेवलपमेंट (पुनर्विकास) भी किया जा रहा है, ताकि उन्हें आधुनिक जरूरतों के अनुरूप ढाला जा सके। सेटेलाइट टाउनशिप बनने से मुख्य शहरों पर आबादी का बोझ कम होगा। साथ ही, मध्यम और निम्न आय वर्ग के लोगों के लिए किफायती और सुरक्षित आवास के विकल्प उपलब्ध होंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।