Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Government Opens Seven New One Stop Centers for Women s Protection and Support
सात नए वन स्टॉप सेंटर से पीड़ित महिलाओं को मिलेंगी सेवाएं

सात नए वन स्टॉप सेंटर से पीड़ित महिलाओं को मिलेंगी सेवाएं

संक्षेप:

वन स्टॉप सेंटर खोलने की दिशा में काम शुरू किया गया, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की पहल

Nov 18, 2025 07:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में महिलाओं को त्वरित सहायता एवं संरक्षण देने के उद्देश्य से सात नए वन स्टॉप सेंटर (ओएससी) खोलने की दिशा में काम शुरू हो गया है। राज्य सरकार के निर्देश पर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने यह पहल की है। जिन जिलों में अतिरिक्त वन स्टॉप सेंटर स्थापित किए जाएंगे, उनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद और हजारीबाग शामिल हैं। रांची और जमशेदपुर में दो-दो अतिरिक्त केंद्र खोले जाएंगे, जबकि बोकारो, धनबाद और हजारीबाग में एक-एक नए केंद्र की स्थापना की जाएगी। बता दें कि राज्य मंत्रिपरिषद से उक्त नए केंद्र को खोलने की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह स्वीकृति केंद्रीय दिशा-निर्देशों तथा विभागीय प्रस्तावों के आधार पर दी गई है। नए केंद्रों की स्थापना से राज्य में पीड़ित महिलाओं के लिए उपलब्ध सेवाओं का दायरा और मजबूत होगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद झारखंड में वन स्टॉप सेंटरों की संख्या बढ़कर कुल 31 हो जाएगी। सरकार का मानना है कि इन केंद्रों की बढ़ोतरी से महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और पुनर्वास से संबंधित सेवाएं अधिक सुगम और सुलभ होंगी। क्या है वन स्टॉप सेंटर योजना वन स्टॉप सेंटर योजना के तहत किसी भी प्रकार की हिंसा की शिकार महिलाओं को तत्काल एक ही स्थान पर चिकित्सा सहायता, पुलिस सहायता, कानूनी परामर्श, मनो-सामाजिक परामर्श, अस्थायी आश्रय, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा सहित कई तरह की त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार, वर्तमान में राज्य के 24 जिलों में वन स्टॉप सेंटर संचालित हैं। इनमें से 21 केंद्र गैर-सरकारी भवनों में और शेष 03 सरकारी भवनों में चल रहे हैं।