Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Government Offers Free Land Registration for Olympic Hockey Players Salima Tete and Nikki Pradhan
हॉकी खिलाड़ी सलीमा-निकिता को मिलने वाली जमीन का रजिस्ट्रेशन फ्री होगी

हॉकी खिलाड़ी सलीमा-निकिता को मिलने वाली जमीन का रजिस्ट्रेशन फ्री होगी

संक्षेप: कैबिनेट की बैठक कल, प्रस्ताव पर मिल सकती है स्वीकृति, अभियंताओं के लिए नियुक्ति और प्रोन्नति का होगा रास्ता साफ

Sat, 1 Nov 2025 07:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हॉकी में झारखंड और देश का नाम रोशन करने वाली ओलंपियन सलीमा टेटे और निक्की प्रधान को मिलने वाली जमीन का रजिस्ट्रेशन फ्री होगी। यानी उक्त जमीन पर पूरी तरह से स्टांप ड्यूटी फ्री होगी। राज्य सरकार ने हॉकी खिलाड़ियों के हित में यह फैसला किया है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के इस प्रस्ताव पर कैबिनेट में स्वीकृति मिल सकती है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक सोमवार को प्रस्तावित है। कैबिनेट में अभियंताओं की प्रोन्नति एवं आरक्षण से जुड़ी एक महत्वपूर्ण नियमावली पर भी स्वीकृति मिल सकती है। नियमावली का प्रस्ताव पथ निर्माण विभाग से जुड़ा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मिली जानकारी के मुताबिक इस प्रस्ताव को वित्त एवं विधि विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा टेक ऑफ राशन को लेकर भी एक प्रस्ताव कैबिनेट में भेजे जाने की सूचना है। बता दें कि इसी साल जनवरी माह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम में उक्त दोनों हॉकी खिलाड़ियों को रांची के हरमू स्थित आवासीय कॉलोनी में 3750 वर्ग फीट भूखंड आवंटन के कागजात सौंपे थे। खिलाड़ियों को कॉलोनी के प्लॉट नंबर-10 (बी) और 10 (ए) में भूखंड आवंटन की प्रतियां आवास निर्माण के लिए दी गई थीं। साथ ही दोनों को खेल नीति के तहत आशियाना बनाने के लिए 35-35 लाख रुपये देने की भी मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी।