केजी से 8 तक की कक्षाएं 11:30 बजे तक चलेंगी

Newswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड सरकार ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। कक्षा केजी से 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 से 11:30 बजे तक होंगी, जबकि कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 से 12:00 बजे तक चलेंगी। सभी स्कूलों में शिक्षकों को सुबह 7:00 से 1:00 बजे तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

केजी से 8 तक की कक्षाएं 11:30 बजे तक चलेंगी

खूंटी, संवाददाता। राज्य में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक एवं निजी विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन किया है। नई व्यवस्था 21 अप्रैल से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। जारी आदेश के अनुसार, कक्षा केजी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी। वहीं, कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। इसके अलावा, सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और अत्यधिक गर्मी के दौरान उन्हें अनावश्यक रूप से धूप में बाहर न भेजें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।