ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीग्लाइडर उड़ाने में झारखंड देश में अव्वल

ग्लाइडर उड़ाने में झारखंड देश में अव्वल

मोटर ग्लाइडर उड़ान एवं संचालन के क्षेत्र में झारखंड राज्य देश में अव्वल है। यह एयरो क्लब ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह पूर्व केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी ने कही। गुरुवार को नई दिल्ली में...

ग्लाइडर उड़ाने में झारखंड देश में अव्वल
हिन्दुस्तान टीम,रांचीFri, 18 May 2018 10:12 AM
ऐप पर पढ़ें

मोटर ग्लाइडर उड़ान एवं संचालन के क्षेत्र में झारखंड राज्य देश में अव्वल है। यह एयरो क्लब ऑफ इंडिया के चेयरमैन सह पूर्व केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राजीव प्रताप रूढ़ी ने कही। गुरुवार को नई दिल्ली में रूढ़ी की अध्यक्षता में एयरो क्लब ऑफ इंडिया की बैठक हुई। इसमें चेयरमैन ने झारखंड के ग्लाइडर संचालन एवं एयरो स्पोर्ट के कार्यों की सराहना की। उन्होंने झारखंड में और गतिविधियां बढ़ाने के लिए नये मोटर ग्लाइडर उपहार में देने का वादा किया।

झारखंड के उड़ान निदेशक एवं मुख्य पायलट कैप्टन एसपी सिन्हा ने क्लब की बैठक में राज्य का प्रतिनिधित्व किया। बैठक के संबंध में कैप्टन सिन्हा ने बताया कि झारखंड नागर विमानन द्वारा विषम परिस्थितियों में भी ग्लाइडर के सफल संचालन एवं उड़ान की एयरो क्लब के सदस्यों एवं चेयरमैन ने सराहना की। सिन्हा के अनुसार बैठक में चेयरमैन ने कहा कि देश में झारखंड से ही ग्लाइडर पायलट के सबसे अधिक लाइसेंस निर्गत किये जा रहे है। यह बात साबित करता है कि झारखंड के युवाओं का एयरो स्पोर्ट और ग्लाइडर उड़ान के क्षेत्र में अधिक रुचि है।

क्लब की बैठक में ध्वनिमत से नयी नियमावली को पारित किया गया। नयी नियमावली के अनुसार देश के सभी हवाई अड्डों को एयरो स्पोर्ट्स की गतिविधियों को बढ़ाना होगा। साथ ही इससे जुड़े लोगों को हवाई अड्डा प्रबंधन को प्राथमिकता देनी होगी। सिन्हा ने बताया कि एयरो क्लब ऑफ इंडिया देश में सबसे अधिक ग्लाइडर उड़ाने की अवधि के कारण दो मोटर ग्लाइडर पहले भी उपहार में दे चुका है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें