
वित्त रहित कॉलेजों और स्कूलों में 75% अनुदान वृद्धि तक प्रपत्र नहीं भरने का संकल्प
झारखंड राज्य वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने पंच परगना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों का दौरा किया। सभी संस्थानों ने एकजुट होकर अनुदान में 75% की वृद्धि की मांग की। उन्होंने 9 दिसंबर को विधानसभा के समक्ष महाधरना में अधिक से अधिक शिक्षकों और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के शामिल होने की अपील की।
तमाड़, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य वित्त रहित संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को पंच परगना क्षेत्र के कई स्कूलों और कॉलेजों का दौरा किया। दौरा किए गए संस्थानों में अमानत अली इंटर कॉलेज (बुंडू), पंच परगना ताऊ उच्च विद्यालय (बुंडू), सरस्वती भास्कर विद्यालय (बुंडू), किसान उच्च विद्यालय (कांची), तमाड़ इंटर महाविद्यालय (सलगाड़ीह), संत जोन उच्च विद्यालय (डोरिया), संत इग्नू''युस उच्च विद्यालय (विजय गिरी), सर्वोदय उच्च विद्यालय (राहे), मानिक चंद्र इंटर कॉलेज (पारमडीह) और रघुनाथ महतो इंटर कॉलेज (पात्राहातू) शामिल थे। सभी वित्त रहित कॉलेज एवं उच्च विद्यालयों ने एक स्वर में संघ के आंदोलन का समर्थन करते हुए यह संकल्प लिया कि जब तक उनके अनुदान में 75% की वृद्धि नहीं की जाती तब तक वे अनुदान प्रपत्र नहीं भरेंगे।
साथ ही सभी सदस्यों ने नौ दिसंबर को विधानसभा के समक्ष होनेवाले संघ के महाधरना में पंच परगना क्षेत्र से अधिक से अधिक शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से शामिल होने की अपील की गई। दौरा करने वाले पदाधिकारियों में मोर्चा के महासचिव रघुनाथ सिंह, संघ के कोषाध्यक्ष एवं पंच परगना इकाई के अध्यक्ष तथा जैक सदस्य अली अल अराफात, सचिव मंडल सदस्य संजय कुमार, पंच परगना इकाई कार्यकारिणी सदस्य राजीव लोचन, और रंजीत कुमार मोदक शामिल थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




