झारखंड फेंसिंग के विकास का रोडमैप तैयार, प्रिंस बने वरीय उपाध्यक्ष
झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन (जेएफए) की वार्षिक आमसभा रविवार को धुर्वा में हुई। बैठक में विभिन्न जिला संघों के प्रतिनिधियों ने आगामी सत्र की योजनाओं पर चर्चा की। वित्तीय वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं और उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर के आयोजन पर सहमति बनी।

रांची, संवाददाता। झारखंड फेंसिंग एसोसिएशन (जेएफए) की वार्षिक आमसभा (एजीएम) रविवार को धुर्वा स्थित जेएससीए परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के चेयरमैन राजीव कुमार बित्तू ने की। इसमें राज्य के विभिन्न जिला फेंसिंग संघों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भाग लेकर आगामी सत्र की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्चित आनंद, महासचिव जयकुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष करमबीर उरांव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट और आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। सभा में वर्ष 2026-27 के दौरान आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं और चैंपियनशिप की संभावित तिथियों और आयोजन स्थलों पर चर्चा की गई।
राज्य के उभरते खिलाड़ियों के लिए ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने तथा झारखंड में फेंसिंग खेल के समग्र विकास के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी। बैठक में कार्यकारिणी के विभिन्न पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष संजय मोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, आशुतोष, विजय मिरोदा, कुलवंत सिंह, दिनेश सिंह, संयुक्त सचिव राकेश मिश्रा, अनिल बनस्टोरे, अनुप राजेश लकड़ा और रामाशीष सिंह उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


