स्वाति लिंडा को ग्रीन एंटरप्राइज श्रेणी में मिला पुरस्कार

Feb 16, 2026 05:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड की उद्यमी स्वाति लिंडा ने हैदराबाद में 9वें राष्ट्रीय यंग एंटरप्रेन्योर्स समिट में ग्रीन एंटरप्राइज श्रेणी में विजेता बनकर अपने बांस उत्पादों से राष्ट्रीय पहचान बनाई। उन्हें ₹25,000 और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया। इससे पहले, उन्होंने रांची में राज्यस्तरीय समिट में भी भाग लिया था।

स्वाति लिंडा को ग्रीन एंटरप्राइज श्रेणी में मिला पुरस्कार

रांची, संवाददाता। झारखंड की उभरती उद्यमी स्वाति लिंडा ने हस्तनिर्मित बांस उत्पादों के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। हैदराबाद में आयोजित 9वें राष्ट्रीय यंग एंटरप्रेन्योर्स समिट में 22 राज्यों के प्रतिभागियों के बीच स्वाति ने अपनी प्रस्तुति से ग्रीन एंटरप्राइज श्रेणी में विजेता का खिताब हासिल किया। उन्हें सम्मान स्वरूप ₹25,000 की नकद राशि और प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। इससे पूर्व उन्होंने रांची (एक्सआईएसएस) में आयोजित राज्यस्तरीय समिट में भी हिस्सा लिया था, जहां 40 से अधिक उद्यमियों ने शिरकत की थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।