ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड रांचीछत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर झारखंड भाजपा में सरगर्मी, मुख्यमंत्री रघुवर दास जाएंगे प्रचार करने 

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर झारखंड भाजपा में सरगर्मी, मुख्यमंत्री रघुवर दास जाएंगे प्रचार करने 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सरगरमी बढ़ गई है। इसका असर झारखंड में भी दिख रहा है। छत्तीसगढ़ चुनाव में झारखंड से भाजपा की एक टीम को लगाया जा रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं की...

छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर झारखंड भाजपा में सरगर्मी, मुख्यमंत्री रघुवर दास जाएंगे प्रचार करने 
हिन्दुस्तान ब्यूरो,रांचीMon, 22 Oct 2018 10:48 PM
ऐप पर पढ़ें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर सरगरमी बढ़ गई है। इसका असर झारखंड में भी दिख रहा है। छत्तीसगढ़ चुनाव में झारखंड से भाजपा की एक टीम को लगाया जा रहा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कार्यकर्ताओं की टोली को छत्तीसगढ़ भेजा जा रहा है, जो चुनाव तक वहीं कैंप करेगी।  मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत कई सांसद, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों के चुनाव प्रचार में जाने की उम्मीद है।
72 कार्यकर्ता भेजे गए: भाजपा प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा समेत 72 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की टीम को छत्तीसगढ़ भेजा गया है। इन्हें अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। 
प्रचार में जाएंगे सीएम 
छत्तीसगढ़ में 12 और 20 नवंबर को मतदान होगा। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री वहां संभवत: आधा दर्जन से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित कर सकते हैं। उनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, विधायक अनंत ओझा, विरंची नारायण भी प्रचार के लिए जाएंगे। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा कार्यक्रम तय कर सूची भेजी जाएगी। इसके बाद प्रचार के लिए यहां से नेता जाएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें