अभियंता सेवा संघ की पंरपरा के साथ मनी होली
झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ ने रांची के एकलव्य बैंक्वेट में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में सदस्यों और उनके परिवारों की उपस्थिति रही। समारोह में भाईचारे और एकता का संदेश दिया गया। अर्फ़िन राणा की मधुर प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे माहौल संगीत और रंगों से भर गया।

रांची, संवाददाता। झारखंड अभियंत्रण सेवा संघ द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ एकलव्य बैंक्वेट, रांची में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया तथा रंगों के इस पावन पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। समारोह की विशेष आकर्षण रहे अर्फ़िन राणा, जिन्होंने अपनी मधुर एवं ऊर्जावान प्रस्तुति से उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर दर्शक झूम उठे और पूरा वातावरण संगीत व रंगों की उमंग से सराबोर हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


