Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsJharkhand Employees Federation Mourns the Death of Former PM Manmohan Singh
मनमोहन सिंह को कर्मचारी संघ ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। महासंघ के सदस्यों ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सुनील साह ने...
Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीFri, 27 Dec 2024 09:06 PM

रांची। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलित अर्पित की। महासंघ के महामंत्री सुनील साह, सम्मानित अध्यक्ष मुक्तेश्वर लाल, संरक्षक गणेश प्रसाद सिंह, अध्यक्ष देव नारायण सिंह मुंडा आदि सदस्यों ने दो मिनट मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सुनील साह ने कहा कि देश ने एक महान नेता, विश्वप्रसिद्ध अर्थशास्त्री, एक बेहतरीन इंसान, कुशल प्रशासक खो दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।